Champions Trophy 2025: Indian टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान, हाइब्रिड मॉडल पर ICC की मुहर

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर तनातनी खत्म

ASN. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर तनातनी आखिरकार खत्म हो गई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को ऐलान किया कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच मेजबान पाकिस्तान की बजाय किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा. पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक यही व्यवस्था लागू होगी. पाकिस्तान की टीम भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के मैच तटस्थ स्थलों पर खेलेगी. चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट है, जो 2017 के बाद पहली बार खेला जाना है. साल 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती है. यह इत्तफाक ही है कि गत चैंपियन को ही टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिली है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा.

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चल रहे विवाद पर कहा, ‘आईसीसी बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है. अब 2024 से 2027 तक मौजूदा चक्र (जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाने हैं) के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के सभी मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे. इस दौरान भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. इसी तरह पाकिस्तान की टीम भी भारत नहीं जाएगी.’ यह व्यवस्था चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा  महिला विश्व कप और पुरुष टी20 विश्व कप में लागू होगी. महिला विश्व कप अगले साल भारत में होना है. इसके बाद 2027 में पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे.

भारत का लकी ग्राउंड मेलबर्न, रिकॉर्ड...

भारत ने अपनी टीम को सुरक्षा चिंताओं के कारण फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था. भारत ने 2023 के एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल पर मैच कराने की मांग की थी. एशिया कप 2023 में भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे, जबकि टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान था.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन