Civil Defence & Black Out : 1971 के बाद पहली बार मॉक ड्रिल के माध्यम से सिविल डिफेंस को युद्ध के लिए तैयार करने की कोशिश

ASN. पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत युद्ध की तैयारी कर रहा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। हवाई हमलों से बचने के लिए सायरन सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है और लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युद्ध के समय सुरक्षा के लिए सरकार की तैयारी। पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका को देखते हुए देश की जनता को इसके लिए तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल करने को कहा है। इसके साथ ही हवाई हमलों की चेतावनी देने के लिए सभी शहरों में सायरन सिस्टम को चालू करने और आम लोगों को सुरक्षित करने के लिए जरूरी ट्रेनिंग देने को कहा गया है।

सिविल डिफेंस को पूरी तरह चुस्त बनाने की कोशिश

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार युद्ध के समय आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से लेकर जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रखने में सिविल डिफेंस की अहम भूमिका होती है। मॉक ड्रिल के माध्यम से सिविल डिफेंस को पूरी तरह से चुस्त बनाने की कोशिश की जाएगी।1971 के बाद कोई युद्ध नहीं होने के कारण हवाई हमलों को लेकर अलर्ट करने के लिए सायरन सिस्टम की जांच नहीं की गई थी। सभी राज्यों को सायरन सिस्टम को चालू करने और जरूरत पड़ने पर नए सिस्टम लगाने को कहा गया है।

बिजली अधिकारियों को अलर्ट रहने की जरूरत

हवाई हमले की स्थिति में बिजली आपूर्ति रोककर तत्काल ब्लैक आउट सामान्य बात है। लेकिन इसके लिए बिजली सप्लाई से जुड़े अधिकारियों को तैयार रहना जरूरी है। इसके साथ ही दुश्मन की नजर से अहम प्लांट और संस्थानों को बचाने के लिए जरूरी उपाय करने को भी कहा गया है। हवाई हमलों के दौरान आम लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना का अहम होता है। इसमें आम लोगों की ट्रेनिंग के साथ-साथ सिविल डिफेंस की अहम भूमिका होती है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से आम जनता को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने का प्लान तैयार करने और उसका रिहर्सल करने को कहा है।

पंजाब में रिहर्सल

इससे पहले रविवार रात पंजाब के पूरे फिरोजपुर कैंट इलाके में 30 मिनट (रात 9 बजे से 9:30 बजे तक) का ब्लैकआउट रिहर्सल की गई थी। यह रिहर्सल कैंटोनमेंट बोर्ड/स्टेशन कमांडर के दिशा-निर्देशों पर की गई थी। इस दौरान लाइटें पूरी तरह से बंद कर दी गई थीं। अगर किसी वाहन की लाइट जलती हुई मिली तो उसे बंद करा दिया गया था। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 24 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 24 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”