Extortion Case AAP MLA Naresh Balyan Arrest : MLA Naresh Balyan को दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर से रिश्तों को लेकर किया Arrest

उत्तम नगर के AAP विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल सांगवान से रिश्तों को लेकर गिरफ्तार किया है। उधर BJP ने आम आदमी पार्टी को गैंगस्टर और वसूली वाली पार्टी करार दिया है।

ASN . उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से रिश्तों को लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने की है। इससे पहले बीजेपी ने आप विधायक नरेश बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। जिसमें गैंगस्टर और बालियान के बीच बातचीत थी। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को गैंगस्टर और वसूली वाली पार्टी करार दिया है।गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने कुछ मामला बिगड़ने के बाद विधायक को धमकी दी थी, जिसका जुलाई 2023 में एनबीटी ने खुलासा किया था। तब सूत्रों ने बताया था कि विधायक को लगातार कॉल आ रहे हैं। उसने धमकी दी है कि वो अपने टारगेट को रंगदारी के लिए कॉल करेगा, जिनसे विधायक पैसा वसूल कर उसके गुर्गों को सौंपने का काम करे। इसी तरह बिल्डरों के बिजनेस में नंदू का हिस्सा भी फिक्स करवाए। विधायक ने ऐसा करने से मना कर दिया। नंदू वट्सऐप कॉल कर लगातार दबाव बना रहा है। नंदू ने धमकी दी है कि अगर विधायक ने ऐसा नहीं किया तो वो अब उन्हीं के नाम का इस्तेमाल कर जबरन वसूली करेगा

सूत्रों ने बताया था कि नंदू ने अपने गैंग के गुर्गों से विधायक और उनकी फैमिली को खत्म करने का ऐलान किया है। सूत्रों ने बताया था कि नंदू ने तिहाड़ जेल में बंद अपने भाई ज्योति सांगवान उर्फ बाबा के नेटवर्क का इस्तेमाल करने की भी धमकी दी है। विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। सूत्रों ने बताया था कि गैंगस्टर ने विधायक के इलाके के कई बिल्डरों और कारोबारियों को धमकियां दे रखी हैं।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 21 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 21 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने