Gaya Industrial corridor : 28000 करोड़ की लागत से गया में बन रहा है इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्री और गया के सांसद जीतन राम मांझी ने यह घोषणा की है कि अगले 10 सालों में बिहार का गया जिला नोएडा को हर मामले में कड़ी टक्कर देगा. उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि गया जिले के चहुंमुखी विकास के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने कई अहम योजनाएं बनाई हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के बजट में गया को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, विष्णु पद कॉरिडोर, महाबोधि कॉरिडोर, और एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है.

Jitan Ram Manjhi

कॉरिडोर के बारे में जीतन राम मांझी ने दी जानकारी

गया के सांसद ने बताया कि बहुत जल्द डोभी क्षेत्र में एक विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इससे बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक केंद्र की स्थापना होगी. उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से देश के 10 राज्यों को जोड़ा जाएगा और इसके लिए 1600 एकड़ से अधिक भूमि की जरुरत होगी. इस परियोजना पर लगभग 28000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे लगभग 10 लाख से 30 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

बन रहा टेक्नोलॉजी सेंटर

जीतन राम मांझी ने बताया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलावा जिले में एक टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जायेगा. इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही 15 से 20 एकड़ भूमि चिन्हित की जाएगी, और बाउंड्री वॉल का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण होगा.

Industrial Corridor In Gaya 1
जीतन राम मांझी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को कहा कि अगले 10 वर्षों में गया जिला नोएडा जैसा विकसित होगा. इसके बाद गया जिले के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि दूसरे राज्य से लोग गया में नौकरी करने आयेंगे.
  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 10 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन