Hamaas Chief : इजरायली हवाई हमले में हमास का गाजा Chief मो. सिनवार मारा गया : इजरायल P.M.नेतन्‍याहू

इजरायल के पीएम नेतन्‍याहू ने दावा किया कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार की मौत हो गई है. अब अज-अद-दीन अल-हद्दाद हमास का नया चीफ बन सकता है. इजरायल-हमास जंग पिछले डेढ़ साल से जारी है.

सिनवार तो मारा गया, कौन है अज-अद-दीन अल-हद्दाद जो बन सकता है हमास का नया गाजा चीफ?

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने आज दावा किया कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार की 13 मई को एक इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है. मोहम्मद सिनवार हमास के पूर्व प्रमुख याह्या सिनवार का छोटे भाई था, जिसे अक्टूबर 2024 में इजरायली सेना ने मार गिराया था. याह्या सिनवार को 7 अक्टूबर 2023 के हमले का मुख्य योजनाकार माना जाता था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोग बंधक बनाए गए थे. अब अज-अद-दीन अल-हद्दाद को हमास का नया चीफ बनाया जा सकता है. आखिर अज-अद-दीन अल-हद्दाद कौन है? चलिए हम आपको उसके बारे में विस्‍तार में बताते हैं. अज-अद-दीन अल-हद्दाद हमास के सैन्य संगठन इज्‍ज-अद-दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड्स के एक प्रमुख कमांडर हैं. वर्तमान में वो गाजा ब्रिगेड के प्रमुख हैं और हमास की सैन्य परिषद के सदस्य हैं. 2021 में बासेम ईसा की हत्या के बाद उसे गाजा ब्रिगेड का कमांडर नियुक्त किया गया था. इसके बाद नवंबर 2023 में अहमद अल-ग़ंदूर की हत्या के बाद वो उत्तरी गाजा ब्रिगेड का कार्यवाहक कमांडर बना. मई 2025 में मोहम्मद सिनवार की हत्या के बाद अल-हद्दाद को हमास के सैन्य विंग का नया प्रमुख बना दिया है. अल-हद्दाद की पहचान अबू सुहैब और अल-कस्साम ब्रिगेड्स का भूत जैसे उपनामों से होती है. उसने इजरायली हमलों से कई बार बचने में सफलता प्राप्त की है. अल-हद्दाद की भूमिका केवल सैन्य अभियानों तक सीमित नहीं है. उसने जनवरी 2025 में तीन इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपने की प्रक्रिया की निगरानी भी की थी. इसके अलावा उसने अक्टूबर 2023 के हमले की योजना में ईरान और हिज़्बुल्लाह की भूमिका पर भी प्रकाश डाला है. वर्तमान में अज-अद-दीन अल-हद्दाद हमास के सैन्य ढांचे में एक केंद्रीय और प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर रहा है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 58 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 52 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 58 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 52 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 45 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 31 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 50 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा