IPL में बिहार के 13 साल के Cricketer वैभव सूर्यवंशी पर फ्रेंचाइजी ने खोला खजाना, बन गया करोड़पति

बिहार के समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल का पहला कॉन्ट्रेक्ट मिल गया. वैभव को आईपीएल ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन राजस्थान रॉयल्स ने उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम पर अपने साथ जोड़ा. सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित दो दिवसीय ऑक्शन के दूसरे दिन वैभव पर 1.10 करोड़ की बोली लगी. वैभव आईपीएल के 18वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे. वैभव आईपीएल में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन बिहार के लाल ने अपना लोहा मनवाया. महज 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग का कॉन्ट्रेक्ट मिल गया है. वैभव को आईपीएल ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा. विस्फोटक ओपनर वैभव आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे युवा करोड़पति बन गए हैं. समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इतने कम उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन में 12 साल 284 दिन की उम्र में मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया. वह रणजी में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस दौरान दिग्गज युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने क्रमश: 15 साल 57 दिन और 15 साल 230 दिन की उम्र में रणजी में कदम रखा था.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 34 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 41 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 34 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 41 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 38 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 25 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 45 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा