Pune Bridge Acident : पुणे में ‘मौत का पुल’,इंद्रायणी नदी पर बना जर्जर पुल टूटा, 6 की चढ़ी ‘बलि’

6 पर्यटकों की डूबने से मौत, कई लापता

pune bridge on indrayani river collapsed 6 tourists

पुणे के पास एक बड़े हादसे में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल टूट गया, जिससे 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो मानसून के दौरान बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

ASN: पुणे के पास एक बड़े हादसे में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल टूट गया, जिससे 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो मानसून के दौरान बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। हादसे के वक्त पुल पर लगभग 15 से 20 लोग मौजूद थे। पुल के टूटते ही सभी लोग नीचे तेज बहाव वाली नदी में गिर गए और बह गए। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, दो महिलाएं अभी भी पुल के नीचे फंसी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, आपदा राहत बल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह हादसा पुणे ग्रामीण क्षेत्र के मावल में हुआ है। इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, और मौसम विभाग ने पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल की मरम्मत 4-5 साल पहले हुई थी, लेकिन इसकी मजबूती को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी। बावजूद इसके, कई पर्यटक इस खतरे से अनजान थे।  महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक टूट कर गिर गया. पुल पर खड़े कई लोग इंद्रायणी नदी के तेज बहाव में बह गए हैं. रविवार (15 जून) को हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्टक बहते हुए देखे जात सकते हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि हादसे से पहले पुल पर करीब 100-120 लोग खड़े थे. रविवार होने की वजह से भारी संख्या में लोग छुट्टी मनाने यहां आए हुए थे. परिवारों के साथ कई बच्चे भी पुल पर मौजूद थे. लोग फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने के चक्कर में लगातार पुल पर बने हुए थे. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो मोटरसाइकिल लेकर भी वहां आ गए थे. 

जर्जर था पुल
यह लोहे का पुल करीब 30 साल पुराना था. उसपर जंग भी लगा हुआ था और पुल काफी जर्जर स्थिति में था. इतने सारे लोगों और वाहनों का भार वह सह नहीं पाया और टूट गया. दरअसल, पुणे में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है. ऐसे में इंद्रायणी नदी का बहाव भी काफी तेज है. जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां नदी की गहराई ज्यादा नहीं है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण नदी में उतरना जानलेवा है. इसलिए लोग या तो नदी के बगल में खड़े थे या फिर पुल पर. जो लोग नदी के पास पत्थरों पर गिरे, उन्हें गंभीर चोट आई है. हालांकि, यही मानिए कि उनकी किस्मत अच्छी रही कि पानी के बहाव में नहीं बहे, क्योंकि नदी का बहाव फिलहाल बहुत तेज है. जो लोग नदी में बह गए हैं, उन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें और जिला स्तर पर भी रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं. 

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 14 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 14 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन