Pushpa-2 : रिलीज होते ही Viral हुआ ‘पुष्पा 2’ का पीलिंग्स Song, अल्लू-रश्मिका की जबरदस्त केमिस्ट्री और DSP के Music ने लगाई आग

Allu Arjun Rashmika Mandanna Peelings Song Pushpa 2 Watch Video

पुष्पा 2 का नया गाना ‘पीलिंग्स’ रिलीज होते ही छा गया! अल्लू-रश्मिका की केमिस्ट्री और DSP के संगीत ने लगाई आग। फिल्म की रिलीज से पहले ही गाने ने बढ़ा दी धूम।

ASN. साउथ इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज से 4 दिन पहले इसका रोमांटिक ट्रैक ‘पीलिंग’ रिलीज किया गया। यह वो गाना है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। गाने में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन और उसकी श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों के डांसिंग मूव्स इतने फास्ट हैं कि बस देखते ही बनते हैं। ऊपर से देवी श्री प्रसाद यानी DSP का धमाकेदार संगीत इस गाने को और भी खास बना रहा है।

वायरल हुआ ‘पुष्पा 2’ का पीलिंग्स सॉन्ग

‘पुष्पा 2’ का गाना ‘पीलिंग्स’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इस गाने को महज 3 घंटे के अंदर लगभग 13 लाख लोग देख चुके हैं। गाने के बारे में ज्यादा जानकारी की बात करें तो इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, जबकि इसमें आवाज़ (हिंदी वर्जन) जावेद अली और मधुबंती बागची की है। देवी श्री प्रसाद ने गाने का संगीत दिया है। गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। ‘पुष्पा : द राइज’ के गाने ‘सामे’ की तरह इसके दूसरे पार्ट का ‘पीलिंग्स’ सॉन्ग भी दर्शकों के बीच धूम मचाने वाला है. ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का जबरदस्त craze बना हुआ है। पहले फिल्म के पोस्टर्स ने दर्शकों का दिल जीता। फिर इसके टीजर और ट्रेलर ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया। फिल्म के गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ में लोगों ने पुष्पा पुष्पराज का गुस्सा देखा, फिर ‘अंगारों में’ गाने में श्रीवल्ली की अदाओं ने दीवाना बनाया और उसके बाद ‘किसिक’ गाने में श्रीलीला ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया और अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के रोमांटिक गाने ‘पीलिंग्स’ ने फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट डबल कर दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 400-500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से उम्मीद जताई जा रही है कि यह कम से कम 50 करोड़ रुपए से ओपनिंग कर सकती है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन