Rinku Singh : Cricketer रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज के साथ लेंगे 7 फेरे !

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं. रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की खबर है.

ASN. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं. रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की बात चल रही है. रिंकू सिंह से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. सगाई की इस खबर पर रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. प्रिया सरोज के पिता ने कहा कि जब सगाई होगी, तब इसकी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने खबर का खंडन नहीं किया है लेकिन कहा है कि रिंकू सिंह की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया है जिसपर हम विचार कर रहे हैं. रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. वे पिछले 2 साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाते रहे हैं. इंग्लैंड से सीरीज से पहले यूपी का यह लाडला अपनी सगाई को लेकर चर्चा में आ गया है.

रिंकू सिंह की सगाई तय.

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सांसद हैं. वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं. वे सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं. उन्‍होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की.प्रिया सरोज के पिता भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे चुके है

रिंकू के करियर की बात करें तो उन्हें टीम इंडिया में ज्यादातर टी20 मैचों में ही मौका मिला है. उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 507 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी औसत 46.09 और स्‍ट्राइक रेट 165.14 की रही है. रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 2 पारियों में उन्‍होंने 27.50 की औसत 55 रन बनाए हैं.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन