Special Vande Bharat Train For IPL Players : वंदे भारत से वापस लौटे IPL खिलाड़ी, BCCI की अपील पर Indian Railway ने चलाई

ASN. भारतीय रेलवे ने आईपीएल के खिलाड़ियों, क्रू मेंबर्स, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किया है. सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील पर वंदे भारत ट्रेन चलाई. वंदे भारत ट्रेन के जरिए ही ऊना से नई दिल्ली तक IPL से जुड़े सभी लोगों को सुरक्षित लाया गया है. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार, 8 मई का मुकाबला रद्द कर दिया गया था. खिलाड़ियों की सुरक्षा और लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ये मैच बीच में ही रोक दिया था और स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. मैच रद्द करने के बाद बीसीसीआई ने आपातकालीन बैठक बुलाई. इसके साथ ही ऐलान किया था कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं आज भारतीय रेलवे ने बीसीसीआई की अपील पर वंदे भारत ट्रेन अरेंज कर दी.

IPL स्थगित

बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल के बाकी बचे मैचों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है. आईपीएल के इन सभी मैचों का शेड्यूल आना अभी बाकी है. आईपीएल के लीग स्टेज के ही अभी 13 मुकाबले बचे हैं, इनमें दिल्ली-पंजाब के बीच होने वाला मैच भी शामिल है.

दिल्ली-पंजाब का अभी कोई रिजल्ट नहीं

दिल्ली-पंजाब के बीच हुए मैच का अभी कोई रिजल्ट नहीं दिया गया है. इस मैच के रिजल्ट को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. आईपीएल की वेबसाइट पर भी पॉइंट्स टेबल में दिल्ली-पंजाब के खाते में इस मैच को शामिल नहीं किया गया है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मैच बाकी मुकाबलों के साथ दोबारा खेला जाएगा.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन