Tahawwur Rana in India : मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा NIA की कस्टडी में

ASN. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है. भारत आने के बाद उसकी पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. जिसमें वो एनआईए अधिकारियों के साथ नजर आ रहा है.
तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने, देखें NIA की कस्टडी में कैसा दिख रहा 'डॉक्टर डेथ'

अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे !

मुंबई 26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. जिसमें तहव्वुर राणा एनआईए अधिकारियों के साथ नजर आ रहा है. मालूम हो कि 17 साल के इंतजार के बाद तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है. अब भारतीय जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर आतंकी हमलों से जुड़े राज बाहर लाने की कोशिश करेगी. तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से NIA उसकी 15 दिनों की रिमांड मांग सकती है. इस बीच भारत लाए गए तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर सामने आई है. NIA की गिरफ्तारी में तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर जो सामने आई है, उसमें वो NIA के 3 अधिकारियों के साथ दिख रहा है. उसके बाल-दाढ़ी सब सफेद हो चुके हैं. तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को बताया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से ‘‘सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित” कराने के बाद भारत लाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, जिससे कई दिन से जारी इन अटकलों का अंत हो गया कि उसे कब और कैसे प्रत्यर्पित किया जाएगा. 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए वर्षों के सतत एवं ठोस प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण हुआ है. मुंबई में 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 नवंबर 2008 को किए गए भीषण हमलों में 166 लोग मारे गए थे. बयान में कहा गया, ‘‘यूएसडीओजे, अमेरिकी स्काई मार्शल की सक्रिय सहायता से एनआईए ने संपूर्ण प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियों, एनएसजी के साथ मिलकर काम किया, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी मामले को सफल निष्कर्ष तक ले जाने के लिए अमेरिका में अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 58 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 52 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 58 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 52 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 45 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 31 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 50 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा