Terror Attack In J&K : ‘खून का बदला पानी से…’! सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, 48 घंटे में भारत छोड़े पाक नागरिक

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए सिंधु समझौता स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है.

ASN. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा राजनयिक कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कई सख्त फैसले लिए हैं. भारत ने सिंधु जल समझौते स्थगित कर दिया है. पाकिस्तानी नागरिकों से कहा गया है कि 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ दें, इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद करने का ऐलान किया गया है. अब पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा रियायत नहीं दी जाएगी. वहीं इसके साथ ही सेना को भी हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीए की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सभी लोगों का वीजा रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान के नागरिकों को आगे वीजा नहीं मिलेगा. पाकिस्तान के राजनायिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है. इन सभी फैसलों की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिस्त्री ने दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने ये 5 फैसले लिए हैं.

पाकिस्तान पर 5 बड़े एक्शन

. 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता.

. एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं.

. पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा. SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं.

. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है.

. भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने