U/19 एशिया कप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच 8 December को

U/19 Asia Cup 2024 : अंडर 19 एशिया कप का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है. भारत ने श्रीलंका की टीम को हराया जबकि पाकिस्तान के मात देकर बांगलादेश ने फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने हराकर बाहर किया था और इस बार भारत इसका बदला ट्रॉफी जीतकर लेना चाहेगा.

ASN. भारतीय टीम ने एक तरफ जहां धमाकेदार खेल दिखाते हुए अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर अपना सेमीफाइनल मैच जीता वहीं पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी. अब रविवार 8 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

क्रिकेट फैन जिनको भारत और पाकिस्तान के एक और मुकाबले की उम्मीद थी उनको फिलहाल इसका इंतजार करना होगा. अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान से पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई. वहीं ग्रुप में टॉप पर रहे पाकिस्तान को बांग्लादेश ने एकतरफा मुकाबले में हराकर भारत से अपनी टक्कर पक्की की. पाक टीम की बोलती सेमीफाइनल में पूरी तरह से बांग्लादेश की टीम ने बंद कर दी. टूर्नामेंट में बड़े बड़े स्कोर बनाने वाली पाकिस्तान की टीम नॉट आउट में फ्लॉप रही और महज 116 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश ने 22.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल में कदम रखा.
अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में ग्रुप ए और ग्रुप बी की टीमों के बीच टक्कर होगी. भारत ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए अपनी जगह सेमीफाइनल में बनाई थी. वहीं बांग्लादेश भी ग्रुप बी में लीग मुकाबलों के बाद दूसरे नंबर पर रहा था. दोनों ही टीम ने 3 में से 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए थे.
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार 8 दिसंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.30 बजे से मैच खेला जाएगा. यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 21 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 21 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने