US Attacks On Iran: Trump ने Iran में 14 बंकर बस्टर बम गिराए,परमाणु कार्यक्रम तबाह, 25 मिनट में US ने मचाई तबाही

Joint Chiefs Chairman Gen. Dan Caine

ASN : इजराइल के समर्थन में अमेरिका ने रविवार को तड़के ईरान पर घातक हमले किए और उसके परमाणु हथियार के तीन ठिकानों को तबाह कर दिया. अमेरिका ने इसके लिए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चलाया और ईरान को तबाह कर दिया. अमेरिका ने 25 मिनट में ईरान में तबाही ला दी. जिसमें 14 बंकर बस्टर बम गिराए गए. ऑपरेशन की सफलता के बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी.अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिकी हस्तक्षेप सीमित है. अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने दोहराया कि ईरान में अमेरिका द्वारा दीर्घकालिक युद्ध छेड़ने की मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात किये हमलों को इरादतन सीमित रखा गया था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत हुआ तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे. हेगसेथ ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अपने लोगों परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना,अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, “पिछली रात, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों, फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर मध्य रात्रि में सटीक हमला किया, ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट या गंभीर रूप से कम किया जा सके. यह एक अविश्वसनीय और जबरदस्त सफलता थी. हमारे कमांडर इन चीफ से हमें जो आदेश मिला वह केंद्रित था, यह शक्तिशाली था, और यह स्पष्ट था कि हमने ईरानी परमाणु कार्यक्रम को तबाह कर दिया. यह ध्यान देने योग्य है कि ऑपरेशन ने ईरानी सैनिकों या ईरानी लोगों को निशाना नहीं बनाया.”

पेंटागन ने जारी किया मैप

पेंटागन ने मानचित्र जारी कर मिशन की जानकारी दी. अमेरिका ने दावा किया कि उसकी कार्रवाई में ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों को ‘अत्यंत गंभीर नुकसान पहुंचा’’ है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 27 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 28 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 27 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 28 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 16 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 37 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने