‘X’ Down : 24 घंटे में दूसरी बार दिया X ने ‘धोखा’, भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स परेशान

शनिवार को सोशल मीडिया साइट X के डाउन होने से यूजर्स को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

ASN. सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X जिसे पहले ट्विटर के तौर पर जाना जाता था, शनिवार को अचानक डाउन हो गया. इसकी वजह से दुनियाभर में इसके यूजर्स को कई तरह के इश्‍यूज का सामना करना पड़ा. यूजर्स न तो अपनी फीड एक्‍सेस कर पा रहे थे, न कुछ पोस्‍ट कर पा रहे थे और न ही कोई मैसेज भेज पा रहे थे. दो हजार से ज्‍यादा यूजर्स को इस तकनीकी खामी की वजह से कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ा. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा मौका है जब वेबसाइट ऐसे डाउन हुई है. इससे पहले शुक्रवार को भी इसी तरह से वेबसाइट डाउन हो गई थी. डेस्‍कटॉप के साथ ही मोबाइल पर भी यूजर्स को इसे एक्‍सेस करने में परेशानियां आ रही थीं. हालांकि कुछ समय के बाद X की सर्विसेज को रिस्‍टोर कर दिया गया और अब यह प्‍लेटफॉर्म सामान्‍य तौर पर काम कर रहा है. जैसे ही X की वापसी हुई, यूजर्स ने अलग-अलग तरह से अपने ख्‍यालों को बांटा. यूजर्स ने एक-दूसरे के साथ मीम शेयर करके इस स्थिति पर अपना ‘दुख-दर्द’ बांटा. इससे पहले भी X कई मौकों पर ऐसे ही डाउन हो चुकी है और उसे कई तरह के टेक्निकल इश्‍यूज का सामना करना पड़ा है. वेबसाइट को कई मौकों पर यूजर्स को साइन-इन करने में दिक्‍कतें आई हैं तो कभी उन्‍हें डायरेक्‍ट मैसेज रिसीव करने में परेशानियों से जूझना पड़ा है. 

शनिवार को इस वेबसाइट के डाउन होने की वजह से दुनियाभर में यूजर्स काफी परेशान रहे. हैरानी की बात है कि सर्विसेज भले ही वापस आ गई हैं, लेकिन फिर भी कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है जिसमें इस टेक्निकल खामी की वजह लोगों को पता चल सके. कई यूजर्स ने इस दौरान ब्रोकन लिंक्‍स जैसी मुश्किल के बारे में भी बताया. एक्स की तरफ से हाल ही में बताया गया था कि वह भारत सरकार के निर्देशानुसार 8,000 से ज्‍यादा अकाउंट्स को ब्‍लॉक करेगा. वहीं वेबसाइट की तरफ से इस बात को लेकर भी चिंता जताई गई है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने