कर्नाटक में अब सीएम की कुर्सी का नाटक

-शिवकुमार बोले- CM की कुर्सी से समझौता नहीं

– रणदीप सुरजेवाला ने कहा- पार्टी में All is Well

 बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव भले ही कांग्रेस भारी बहुमत  से जीत गई हो लेकिन अब सीएम की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई तेज होती जा रही है। एक तरफ सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, तो दूसरी तरफ डीके शिवकुमार अपनी सिफारिश में जुटे हैं। वह सीएम की कुर्सी से समझौते के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की और खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। इसके पीछे उन्होंने वजहें भी गिनाई। इस बीच खबर है कि आज शाम तक शिवकुमार भी दिल्ली आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार  शिवकुमार का कहनना है कि पुराने मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उन्हीं की वजह से जीत मिली। जेडीएस का पांच फीसदी वोक्कालिंगा वोट उन्हीं की वजह से कांग्रेस में शिफ्ट हुआ। शिवकुमार ने सिद्धारमैया की पुरानी बातें भी याद कीं। बताया कि 2013, 2014 और 2015 में गलत आरोपों की वजह से सिद्धारमैया ने उन्हें मंत्रिपद नहीं दिया था। सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार ने सीएम की कुर्सी के लिए किसी भी समझौते से साफ इनकार किया है।

इधर सिद्धारमैया ने बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होने से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अधिकतर विधायकों का उन्हें समर्थन है। ज्यादातर विधायकों ने उन्हें ही सीएम बनाने के पक्ष में मतदान किया। सिद्धारमैया ने कहा कि अधिकतर विधायक ‘मुझे ही सीएम बनाना चाहते हैं.’ डीके शिवकुमार के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक भी कर्नाटक में थे।वह आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। पर्यवेक्षक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विधायकों की राय बताएंगे। इसके बाद माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ चर्चा होगी। इस बीच जानकारी है कि सोनिया गांधी शिमला में हैं। ऐसे में उनसे फोन पर बातचीत की उम्मीद है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर आज शाम या कल तक मुहर लगने की उम्मीद है।

कांग्रेस हाई कमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों को दिल्ली आने का निर्देश दिया था। सिद्धारमैया तो दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन शिवकुमार ने दिल्ली आने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह दिल्ली नहीं जाएंगे, और जो उन्हें करना था कर दिया है। राज्य के अगले मुख्यमंत्री पर कांग्रेस हाई कमान को 17 अप्रैल तक फैसला करना है। इसके अगले दिन 18 अप्रैल के लिए शपथग्रहण शेड्यूल है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन