लो आ ही गए आतंकवादियों के पैरोकार : यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं : रॉबर्ट वाड्रा

  • अनिल देशमुख बोले- आतंकियों ने धर्म पूछा, ये पुख्ता नहीं, असम में विधायक गिरफ्तार, पहलगाम अटैक पर विवादित बयान दिया

पहलगाम आतंकी हमले पर NCP (शरद पवार) के नेता अनिल देशमुख ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि पहलगाम आतंकी हमले के आतंकवादियों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा था या नहीं। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई केवल जांच से पता चल सकेगी। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार आतंकियों के किए नरसंहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सिंधु समझौता स्थगित किया गया है। सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं।

उन्होंने सवाल किया कि हमला बॉर्डर से 200 KM दूर हुआ। आतंकवादी वहां कैसे पहुंचे? यह खुफिया विफलता है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, असम में पहलगाम हमले पर विवादित बयान देने वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

पहलगाम हमले पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया। अमीनुल इस्लाम को एक सभा में भड़काऊ बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस्लाम पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152/196/197(1)/113(3)/352/353 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि यह संकट की घड़ी है। यह हमला सिर्फ कश्मीर में नहीं हुआ, जो पर्यटक वहां गए थे सिर्फ उनपर हमला नहीं हुआ यह देश पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा पूरे देश के पर्यटक वहां गए थे यह देश पर, सरकार पर हमला है। संकट की घड़ी में हम सब एक हैं। चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और हमारी यह भूमिका है कि इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी उनके साथ हम सब है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकवादी कृत्य में मारे गए लोगों के लिए हैं। हमारे देश में, हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं। यदि आप इस आतंकवादी कृत्य का विश्लेषण करते हैं, यदि वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है। वाड्रा ने आगे कहा, इससे इस तरह के संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। पहचान को देखते हुए किसी की हत्या करना, यह प्रधानमंत्री के लिए संदेश है, क्योंकि मुसलमान खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 24 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 24 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”