UCC in Gujrat : UCC ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गुजरात में गठित हुई समिति, 45 दिनों में सौंपेंगी रिपोर्ट

ASN. उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लागू करने के लिए एक समिति बनाई गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर सरकार फैसला लेगी।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक देश के नागरिक हैं और भारतीयता ही हमारी पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के समान अधिकार की बात करते हैं और गुजरात इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए कदम उठा रही है, चाहे वह धारा 370 हो, एक देश एक चुनाव हो तीन तलाक हो, या नारी शक्ति वंदना आरक्षण। इसी तरह अब यूसीसी को लागू करने के लिए भी काम किया जा रहा है।

गुजरात सरकार ने 2022 में एक समिति बनाई थी। जो यह जांच कर रही थी कि राज्य में यूसीसी की जरूरत है या नहीं। इस पैनल ने इसे लागू करने के लिए एक मसौदा तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। आपराधिक कानून: इसमें चोरी, हत्या या हिंसा जैसे अपराध आते हैं। जिनके लिए सभी धर्मों और समुदायों के लिए एक समान नियम और सजा होती है। सिविल कानून: यह शादी, तलाक, संपत्ति विवाद जैसे मामलों से जुड़ा होता है। भारत में हर धर्म के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ हैं, जैसे हिंदू मैरिज एक्ट, मुस्लिम पर्सनल लॉ आदि। यूसीसी लागू होने से सभी धर्मों के लिए शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम समान हो जाएंगे।उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन चुका है। यह कानून शादी, तलाक, विरासत और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामलों को नियंत्रित करता है। इसके तहत अब उत्तराखंड में बहुविवाह और बाल विवाह की अनुमति नहीं होगी।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन