Congress Worker Murder : रोहतक में महिला कांग्रेस नेता की सूटकेश में मिली लाश, हाथों में लगी थी मेहंदी

ASN. रोहतक में कांग्रेस की एक महिला नेता की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है. महिला नेता की लाश सूटकेस में मिली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

 हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई. महिला नेता की लाश एक सूटकेस में मिली. महिला नेता की हत्या की बात सामने आने पर कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है. दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल की लाश रोहतक के सांपला के पास सुबह में बंद अटैची में मिली थी. सुबह से पुलिस इसे लावारिस लाश मानकर जांच में जुटी थी. लेकिन बाद में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने शव की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में किया. हिमानी नरवाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में खासा सक्रिय थी. हिमानी की इंस्टाग्राम आईडी पर राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं की तस्वीर है. रोहतक में भी दीपेंदर हुड्डा और भूपेंदर हुड्डा के चुनाव प्रचार में हिमानी खासा सक्रिय थी. रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हिमानी की हत्या की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है. हिमानी नरवाल की हत्या पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर हुड्डा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

भूपेंदर हुड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ. एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है. यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है. इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए. दरअसल शनिवार को रोहतक जिले के सांपला कस्बे के पास बंद अटैची में एक युवती की लाश मिली थी. शाम में इस लाश की पहचान कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई. रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने मांग की है कि युवती की हत्या की जांच के लिए पुलिस स्पेशल एसआईटी का गठन करें और जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करें. बताया गया कि सांपला कस्बे से होकर गुजरने वाले फ्लाई ओवर के पास शनिवार सुबह बंद अटैची में एक लड़की का शव मिला था. लड़की के हाथ में मेहंदी लगी थी. लड़की की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी हो फैल गई थी. फिर पुलिस भी छानबीन के लिए पहुंची. लेकिन युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए रोहतक पीजीआई में रखवा दिया था. 

SIT जांच की मांग

जहां युवती के शव की पहचान कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा ने की. उन्होंने बताया कि युवती कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि युवती कांग्रेस की सबसे सक्रिय कार्यकर्ता थी. वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर तमाम कांग्रेस के नेताओं के चुनाव प्रचार में अहम भागीदारी निभाती थी. भारत भूषण बत्रा ने बताया कि युवती की हत्या की जांच तुरंत प्रभाव से  एसआईटी बना कर की जाए.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • November 8, 2026
    • 2 views
    • 0 minutes Read
    ADVERTISEMENT

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 77 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ADVERTISEMENT

    • By Amit
    • November 8, 2026
    • 2 views

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 77 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 74 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 59 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 47 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 71 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी