नहर में तैर रहे थे नोटों के बंडल

Spread the love

लूटने के लिए लोगों ने लगाई पानी में छलांग

पटना। कहावत है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते। इसे काफी मेहनत से कमाया जाता है। ऐसे में पैसे के बंडल यदि बिना किसी मेहनत के मिल जाए तो हैरत होना लाजमी है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोटों के बंडल नहर के पानी में बहते  दिखाई दे रहे हैं। इन नोटों को लूटने के लिए लोगों ने पानी में छलांग लगा दी। वीडियो पटना से 150 किलोमीटर दूर सासाराम जिले का बताया जा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि लोग किस तरह पानी में कूदकर नोटों के बंडल को अपने-अपने हाथों में उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि  सबसे  पहले एक शख्स ने इन नोटों के बंडल को  नहर में तैरते देखा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अब तहकीकात करने में जुटी है कि यह नोट असली है या नकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *