कर्नाटक : कांग्रेस ही ‘किंग’, बीजेपी ने कहा- लोकसभा चुनाव में करेंगे कमबैक
सभी प्रत्याशियों को बुलाया बेंगलुरु
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी प्रत्याशियों को बेंगलुरु बुलाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की जीत
कर्नाटक के सभी 224 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। कुछ सीटों का परिणाम आना भी शुरू हो गया है। इसी बीच खबर यह आ रही है कि कर्नाटका कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने भाजपा के राजस्व मंत्री को भारी मतों से हरा दिया है। बीजेपी ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और जेडीएस ने बी नागराजू को डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में उतारा था। चुनावी परिणामों से कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। जिस तरह का मेहनत चुनाव के दौरान डीके शिवकुमार ने किया था, उसका फल साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी को चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है। ऐसे भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस आलाकमान अगले पांच साल के लिए उन्हें कर्नाटक का सीएम बनाएगी।