मिल्खा सिंह के पोते हरजय ने किया लहराया तिरंगा

Spread the love

गोल्फ में जीता यूएसए किड्स यूरोपियन गोल्फ चैंपियनशिप

नई दिल्ली। मिल्खा सिंह के पोते हरजय मिल्खा ने अमेरिका में धमाल मचा दिया। उन्होंने अमेरिका ने तिरंगा लहरा दिया है। हरजय यूएसए अंडर 13 गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वह यूएसए किड्स यूरोपियन गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफल रहे। मिल्खा सिंह के निधन के बाद हरजय की ये बड़ी जीत है। जून 2021 में भारत के महान एथलीट मिल्खा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें भी गोल्फ काफी शौक था। मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा देश के बड़े गोल्फर में से एक हैं। अब उनके पोते हरजय भी उसी राह पर चल पड़े हैं। 11 साल के हरजय ने अपना ये खिताब दादा और दादी निर्मल सिंह को समर्पित किया। उनकी उपलब्धि पर मां कुदरत ने कहा कि बेटे की जीत को देखकर वो खुश हैं। हरजय ने जीत दादा को समर्पित की, वो अपने दादा के बहुत करीब थे। यूएसए किड्स चैंपियनशिप में पूरी दुनिया के टॉप अंडर 13 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। हरजय ने 5 अंडर 211 का स्कोर करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्हें दूसरे नंबर पर रहने वाले साउथ अफ्रीका के जॉर्डन बोथा और तीसरे नंबर पर रहे आयरलैंड के जैक से कड़ी टक्कर मिली। जहां भारत के युवा गोल्फर ने बॉयज 13 में बाजी मार ली। 16 सदस्यीय भारतीय टीम के सबसे युवा गोल्फर  निहाल बॉयज इस टूर्नामेंट में अंडर 7 में दूसरे स्थान पर रहे। बेंगलुरु में अदित ब्वॉइज 9 में तीसरे स्थान पर रहे। जबकि विहार जैन बॉयज 13 में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *