यह शाकिंग घटना काजीरंगा में अधिकारियों द्वारा लगाए गए एक कैमरे में कैद हुई….
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साइकिल पर जा रहे व्यक्ति से तेंदुआ टकरा जाता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से डर जाते हैं। जब तक साइकिल सवार अपनी साइकिल उठाता तब तक तेंदुआ जंगल में भाग गया होता है। इस क्लिप को IFS अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया।
उन्होंने बताया कि यह शाकिंग घटना काजीरंगा में अधिकारियों द्वारा लगाए गए एक कैमरे में जनवरी में कैद हुई थी। तेंदुआ हाईवे की दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। सोशल मीडिया पर काजीरंगा का एक वीडियो फिर चर्चा में है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि साइकिल सवार और तेंदुआ दोनों ही लकी रहे, जो बच गए। दरअसल, इस क्लिप को IFS अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया था।
उन्होंने बताया कि यह शाकिंग घटना काजीरंगा में अधिकारियों द्वारा लगाए गए एक कैमरे में जनवरी में कैद हुई थी। तेंदुआ हाईवे की दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। खैर, दोनों किस्मत वाले निकले!
IFS ने बताया कि तेंदुए अडैप्टिव नस्ल के होते हैं। मतलब, वह आसपास के वातावरण में जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं। वे खेतों, गन्ने की फसलों, चाय के बागानों और यहां तक कि शहरों में भी रहते हैं। पहाड़ियों और जंगलों में भी। कभी-कभार उनसे सामना सुरक्षित होता है, लेकिन कई बार मामला गंभीर हो जाता है।
जरा सोचिए कि एक साइकिल सवार के तेंदुए से टकराने के कितनी ही संभावना रहती है। इस 45 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की कमीज पहने एक शख्स साइकिल से सड़क के किनारे-किनारे आराम से जा रहा है। अचानक दौड़ता हुआ जंगल से निकलता है और उससे टकरा जाता है।
एक तरफ तेंदुआ घबराकर वापस जंगल में भाग जाता है। जबकि साइकिल सवार संतुलन बिगड़ने से रोड पर गिर जाता है। हालांकि, वह तेजी से तुरंत खड़ा होता है, डरते हुए साइकिल घुमाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।