पीएम मोदी ने उठाया तमिलनाडु में मंदिरों पर कब्जे का मुद्दा, कहा : ये अल्पसंख्यक के पूजा स्थल को हाथ नहीं लगाते

Spread the love

सोमवार को बिहार सरकार द्वारा जातिवार जनगणना की रिपोर्ट जारी करने के बाद देश भर में सियासत गरम है। अब पीएम मोदी ने जनगणना समेत कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों को जमकर निशाने पर लिया है।

पीएम मोदी। - India TV Hindi

साल 2024 में लोकसभा चुनाव का भी आयोजन होगा। भाजपा इस बार दक्षिण के राज्यों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी मंगलवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं समेत तेलंगाना के सीएम केसीआर पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमिलनाडु में मंदिरों पर सरकार के नियंत्रण का भी मुद्दा उठा दिया। 

तेलंगाना के निजामाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मंदिरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- “तमिलनाडु में मंदिरों पर सरकार का हक है? सरकार ने कब्जा कर लिया है। मंदिरों की संपत्ति को सरकारी मिली-भगत में हड़पा जा रहा है। साउथ में मंदिरों को तो लूटा जा रहा है, कब्जा किया गया है, लेकिन ये माइनॉरिटी के पूजा स्थल को हाथ नहीं लगाते हैं, सरकार के नियंत्रण में नहीं लेते हैं।

कांग्रेस से सवाल?
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर कांग्रेस का सिद्धांत जितनी आबादी, उतना हक है, तो क्या माइनॉरिटी के जितने पूजा स्थल हैं उनका कब्जा करेंगे क्या? उनकी प्रापर्टी को काम में लाएंगे क्या? पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब सत्ता भूख के लिए, सत्ता हथियाने के लिए एक नई भाषा बोलने लगी है। आजकल वो कह रहे हैं- जितनी आबादी, उतना हक। उनकी ये नई सोच  माइनॉरिटी के पीठ में छुरा घोंपने वाली सोच है।

हिंदुओं को बांटना चाहती है कांग्रेस
इससे पहले छ्त्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के हिंदुओं को बांटकर, भारत को तबाह करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पर्दे के पीछे से वो लोग चला रहे हैं, जिनकी देश विरोधी ताकतों से साठगांठ है। पीएम ने कहा कि इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है, तो वह आबादी गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण हो यही मेरा मकसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *