राज्यसभा जाने की तैयारी में सोनिया गांधी,

Spread the love

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले चुनाव में ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि ये मेरा आखिरी इलेक्शन है। अब जानकारी मिल रही कि सोनिया गांधी राज्यसभा में एंट्री करेंगी। उनके राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने की चर्चा है।

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन फाइल करेंगी। ऐसी चर्चा है कि वो राजस्थान से राज्यसभा के लिए दावेदारी करेंगी। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही ये तय माना जा रहा कि सोनिया अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में सवाल यही है कि इस बार उनकी रायबरेली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। ऐसी चर्चा है कि सोनिया गांधी की सीट से बेटी प्रियंका दावेदारी कर सकती हैं।

रायबरेली से दावेदारी नहीं करेंगी सोनिया

लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होने से करीब एक महीने पहले, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा लड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। सोनिया गांधी 2004 से ही रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक वो कांग्रेस अध्यक्ष रहीं। सोनियां पांच बार लोकसभा सांसद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *