Rewari News : हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटा, कंपनी के करीब 40 कर्मचारी घायल
रेवाड़ी के धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बा में आज शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में करीबन 40 लोग घायल हो गए। उन्हे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो दर्जनभर घायल रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। घायलों में कुछ की हालत ज्यादा नाजुक है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
रहरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बे में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक कंपनी में बॉयलर फटने से करीब 40 कर्मचारी जख्मी हो गए। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 24 से अधिक को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में कुछ की हालत ज्यादा नाजुक है। ऐसे घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बा की बाइक के स्पेयरपार्ट्स बनाने वाली लोंगलाइफ कंपनी में शाम के समय अचानक बॉयलर फट गया। जैसे ही बॉयलर फटा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगने से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। दमकल विभाग सहित एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं निजी वाहन और एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।