जमीन के विवाद में बिछ गई छह लाशें

Spread the love

दो गुटों में चली लाठियां, हुई फायरिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश से जमीन के विवाद में खूनी झड़प की खबर है। मुरैना जिले के सिहौनिया थानांतर्गत लेपा गांवव में जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर लाठियां भांजी गई। बंदूक से फायरिंग भी हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही लेपा गांव में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। गांव में तनाव व्याप्त है।  इस घटना में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों के नाम लेस वीरेंद्र सिंह, बबली नरेंद्र सिंह तोमर, मधु सुनील तोमर, गजेंद्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश गजेंद्र सिंह व संजू गजेंद्र सिंह बताए जाते हैं। इस घटना में विनोद सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी  से फरार हो गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी खेत और जंगलों में छिपे हुए हो सकते हैं।  लेपा गांव के पास ही भिसोड़ा गांव है। यह गांव डकैत पान सिंह तोमर का है। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर ही पान सिंह तोमर डकैत बना था। दिमनी के विधायक रविंद्र तोमर का गांव भी भिड़ोसा है। इसलिए यह गांव जिले में अपनी खास पहचान रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *