आईआईटी का पहला विदेशी कैम्पस तंजानिया में

Spread the love

आईआईटी का पहला विदेशी कैम्पस तंजानिया में खोला जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें अक्टूबर-नवंबर से एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे।  भारत में बीटेक के लिए सबसे बेस्ट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) को माना जाता है। यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बढ़िया सैलरी मिलती है। साथ ही यहां के अभ्यर्थी नए शोध में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, अभी तक आईआईटी के सभी कैम्प्स सिर्फ भारत में ही थे, लेकिन अब इसका पहला विदेशी कैम्पस तंजानिया में स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को तंजानिया की सरकार और भारत के शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अुससार आईआईटी तंजानिया परिसर के अक्टूबर 2023 में खुलने की उम्मीद है। पहले बैच में 50 स्नातक और 20 मास्टर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। इस कैम्पस में प्रवेश के लिए भारतीय छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। गुरुवार को भारत के शिक्षा मंत्रालय, आईआईटी मद्रास और तंजानिया के शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्रालय ज़ांज़ीबार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *