Moon Mission : Chandrayaan-3 स्पेसक्राफ्ट ने किए ‘चन्द्रदर्शन’, भेजी चंदा-मामा की पहली तस्वीर

Spread the love

चंद्रयान-3 मिशन ने चांद की पहली तस्वीर को सेंड किया है. इसे इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लिए बनाए गए ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. आइए चांद की इन पहली झलकियों को देखा जाए.

चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, क्या आपने देखी?

चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद की पहली तस्वीर सामने आ गई है. इस तस्वीर को स्पेसक्राफ्ट में लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया. चंद्रयान मिशन शनिवार को चांद के ऑर्बिट में पहुंचा. इस दौरान चांद के पास चक्कर लगाते हुए स्पेसक्राफ्ट में लगे कैमरे ने चंद्रमा की एक वीडियो बनाई है. वीडियो में चमकदार चांद को देखा जा सकता है. स्पेसक्राफ्ट में लगे हुए सोलर पैनल भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. चांद की इन पहली झलकियों को ISRO ने ट्विटर पर शेयर किया.

लूनर ऑर्बिट पूरा किया

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था. इसके बाद स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के पांच चक्कर लगाते हुए चांद की ओर रवाना हुआ. मिशन के लिए शनिवार का दिन काफी अहम रहा, क्योंकि चंद्रयान-3 ने लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (LOI) को पूरा किया. आसान भाषा में समझें, तो चंद्रयान-3 मिशन चांद के ऑर्बिट में पहुंचा. अब चंद्रयान स्पेसक्राफ्ट को चांद के चार चक्कर लगाना है और फिर ये सतह के करीब पहुंचने पर लैंडिंग की तैयारी करेगा.

कब होगी चांद पर लैंडिंग?

चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा मानवरहित मून मिशन है. लूनर ऑर्बिट इंसर्शन पूरा करने के साथ ही स्पेसक्राफ्ट ने चांद तक की अपनी दो-तिहाई दूरी तय कर ली है. अब इसका अगला पड़ाव चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर 23 अगस्त को लैंड करने वाला है. प्रोपल्शन से अलग होने के बाद लैंडर सतह पर पहुंचेगा और रोवर इससे बाहर निकलेगा, ताकि चंद्रमा की सतह पर साइंटिफिक रिसर्च की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *