नशामुक्ति के लिए भव्य जनजागरण पदयात्रा 16 को

Spread the love

भगवती मानव कल्याण संगठन का आयोजन

नागपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से 16 सितंबर 2023 को नागपुर के कस्तुरचंद पार्क से भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी की उपस्थिति में सुबह 11:30 बजे नशामुक्त जनजागरण सद्भावना पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में 5000 से भी अधिक लोग सम्मलित होंगे।

ज्ञात हो कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक आध्यात्मिक संगठन है। इससे देश-विदेश के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। यह संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने, नशामुक्त मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थी एवं परोपकारी समाज का निर्माण करने के साथ ही जातीभेद, छुआछूत, साम्प्रदायिकता के कारण आई सामाजिक बुराइयों को दूर करके सभी जाति- धर्म-संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोते हुए समाज के बीच आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करके लोगों को मानवता के पथ पर बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

उपर्युक्त लक्ष्यों की पूर्ति के लिए संगठन समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति चेतना जनजागरण शिविरों एवं यात्राओं का आयोजन करता रहता है। इन आयोजनों में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक- संचालक धर्मसम्राट युग चेतनापुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सानिध्य में लाखों लोग एक साथ सम्मिलित होते हैं।

अपने जीवन का अंग बना लिया है

गुरुवर श्री के द्वारा तीन धाराओं- भगवती मानव कल्याण संगठन, पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को प्रवाह दिया जा रहा है। ऋषिवर के आशीर्वाद एवं तीनों धाराओं के अथक प्रयासों का परिणाम है की अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने नशे- मांसाहार से मुक्त होकर सच्चरित्रता का जीवन धारण करके माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा की साधना आराधना को अपने जीवन का अंग बना लिया है।

Yeh Bhi Padhein – Nasa Ki Latest Discovery

इससे उनके जीवन में सुख- शांति का प्रवाह हुआ है। इस भौतिकतावादी युग में जब चारों ओर अनीति अन्याय-अधर्म व्याप्त है, शीर्ष सत्ता के साथ ही प्रदेश सरकारों ने शराब के कारोबार को राजस्व का मुख्य जरिया बना लिया है, जिसके चलते अपराध चरम पर है.

मानवता चीख रही है ऐसी विषम परिस्थिति में ऋषिवर सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज, सनातन धर्म व ऋषि परम्परा को निभाते हुए अपने तप बल, कर्म, वाणी व सरल साधारण धार्मिक नियमों से धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए संकल्प बद्ध हैं और इस सकल्प को पूरा करने की दिशा में लगभग एक लाख धर्मयोद्धा, आपश्री के शिष्य अपना तन-मन-धन न्यौछावर करने के लिए तत्पर हैं। आम जनमानस से इन पदयात्रा में भारी तादाद में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *