यूपी के बरेली में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन के आगे फेंकने का मामला सामने आया है। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों को निर्देशित किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबी गंज में मंगलवार देर रात कोचिंग से लौट रही छेड़खानी से छेड़खानी का आरोप है। आरोप है कि छेड़खानी के विरोध पर ग्राम प्रधान की बेटी को ट्रेन के सामने फेंकने दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं। बुधवार सुबह तक छात्रा का ऑपरेशन चलता रहा। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हायर सेंटर रेफर करने पर डॉक्टर विचार कर रहे हैं। पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
सीएम योगी के संज्ञान लेने के बाद बुधवार को ही एसएसपी ने सीबी गंज इंस्पेक्टर अशोक कम्बोज, हल्का इंचार्ज दारोगा नितेश कुमार और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सुबह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राजेश कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अस्पताल जाकर परिजनों और डॉक्टरों से बात की।