अफगानिस्तान में भूकंप के झटके,

Spread the love

Earthquake: अफगानिस्तान में 4.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके, 48 घंटे में दूसरी बार

अफगानिस्तान में दो दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। मंगलवार दिन में भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.6 रही थी। अब गुरुवार सुबह एक बार फिर भूकंप से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

earthquake.

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:44 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। एनसीएस डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर पाया गया। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है. दो दिन में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। इसके पहले मंगलवार को अफगानिस्तान के जुर्म से करीब 30 किलोमीटर दूर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के मुताबिक, मंगलवार का भूकंप अफगानिस्तान में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:32 बजे आया था, जिसकी गहराई 196 किलोमीटर थी।


अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। पिछले साल 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया था, जिसने कई गांवों को तबाह कर दिया था। इसे अफगानिस्तान में हाल के समय में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में गिना गया था, जिसमें 2000 लोग मारे गए थे हजारों घायल और बेघर हो गए थे। कई महीनों बाद भी लोग लोग पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा था कि अफगानिस्तान को पिछले अक्टूबर में आए भूकंप से उबरने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की जरूरत है। विश्व बैंक, यूरोपीय संघ और एशियाई विकास बैंक के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र ने एक नई रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण प्रयासों का समर्थन करने के लिए 40.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तत्काल आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *