आप नेता संजय सिंह आज रात आठ बजे के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। संजय सिंह के बाहर आते ही उनके समर्थकों ने उनका फूलों से स्वागत किया। उसके बाद संजय सिंह ने आप समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे.
बुधवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आए आप सांसद संजय सिंह, संजय सिंह ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल भी छूटेंगे, संजय सिंह के बाहर आने पर आप समर्थकों ने उनका फूलों से स्वागत किया
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आप समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष करने का समय है। जेल के सभी ताले टूटेंगे और सारे नेता छूटेंगे। आप नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी छूटेंगे।
कोर्ट ने कुछ शर्तों पर दी जमानत
आप सांसद संजय सिंह को जमानत पर रिहाई देते हुए निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। जिन्हें संजय सिंह ने मान लिया है। आइए जानते हैं संजय सिंह को किन शर्तों का पालन करना होगा। बता दें कि संजय सिंह की रिहाई से पहले उनकी पत्नी अनीता सिंह ने 2 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भी भरा है।
आप सांसद संजय सिंह देश छोड़कर नहीं जा सकते, पासपोर्ट जमा करना होगा
संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने पर रोक
संजय सिंह सबूतों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर सकते
आप सांसद संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर बिना इजाजत छोड़कर नहीं जा सकते
कहीं भी जाते वक्त संजय सिंह को अपने मोबाइल फोन की लोकेशन ऑन रखनी होगी