Nitin Gadkari : चुनावी रैली में भाषण देते-देते बेहोश हो गए नितिन गडकरी

Spread the love
nitin gadkri

महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते समय अचानक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल इलाज दिया गया। जिसके कारण वे फिर स्वस्थ हो गए और भाषण देना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र के यवतमाल से भाजपा उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री ​नितिन गडकरी की बुधवार को अचानक तबियत खराब हो गई। वे बेहोश से हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। जिससे कुछ ही देर बाद वे ​ठीक हो गए और उन्होंने मंच पर आकर भाषण दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी ने बताया कि “पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस हुआ। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। उन्होंने लिखा कि आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपको बतादें कि नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नागपुर से चुनाव लड़ा है। यह सीट उन्होंने 2014 और 2019 में जीती थी। वे बुधवार को यवतमाल में राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे। ये नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से हैं।

आपको बतादें कि जब नितिन गडकरी का भाषण चल रहा था, तब वहां कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस कारण जैसे ही उनकी ​तबियत बिगड़ी, उन्हें तुरंत संभाल लिया गया। गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी नेताओं ने उन्हें आसपास से घेर कर ढाल बनकर दौड़ पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज मिला और वे फिर से भाषण देने के लिए तैयार हो गए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *