वैगनर ग्रुप के चीफ प्रगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत !

Spread the love

जून में पुतिन के खिलाफ किया था विद्रोह

मॉस्को। रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रगोझिन की बुधवार रात एक प्लेन हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। हादसे में 10 लोगों के और मरने की जानकारी सामने आ रही है।

विद्रोह वापस ले लिया था

बता दें कि रूस की प्राइवेट आर्मी ने जून में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। वैगनार ग्रुप के हजारों लड़ाके रूस के कई इलाकों में पहुंच चुके थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्होंने अपना विद्रोह वापस ले लिया था। वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद मॉस्को में हालात बेकाबू हो गए थे। ऐसे में मॉस्को में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। शहर में आतंकवाद-विरोधी शासन भी लागू कर दिया गया था। स्थिति ऐसी थी कि लोगों से घरों में रहने की अपील की गई थी। हालांकि, अब हालात सामान्य हो गए हैं।

कौन था येवगेनी प्रिगोझिन

येवगेनी प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी। येवगेनी प्रिगोझिन रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ लड़ रही निजी सेना वैगनर का चीफ है। वैगनर कभी रूसी राष्ट्रपति का सबसे भरोसेमंद आदमी था। मॉस्को में वैगनर के साथ नेतृत्व का उसका इतिहास दशकों पुराना है।

वैगनर ग्रुप निजी सेना है

वैगनर ग्रुप निजी लड़ाकों की तरफ से बनाई गई है सेना है. इसने यूक्रेन पर देश के आक्रमण के दौरान रूसी सेना के साथ काम किया था। 2014 में जब क्रीमिया क्षेत्र को लेकर यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष छिड़ गया था तब वैगनर की निजी सेना सामने आई थी।इससे पहले जुलाई में वैगनार ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रगोझिन के मरने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि, वह खबरें सिर्फ अफवाह निकली। अमेरिका के एक पूर्व अधिकारी का दावा था या तो प्रिगोझिन मर चुके हैं और या फिर वह जेल में हैं। रिटायर्ड अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स के मुताबिक हाल ही में क्रेमलिन ने 29 जून को पुतिन और प्रिगोझिन के बीच बैठक की पुष्टि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *