देश के सबसे बड़े Gold लूटकांड के आरोपी का Murder, अपराधियों ने 6 गोली मारी 

Spread the love

55 किलो सोना लूट लिया गया था


23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी । उसका अपराधिक इतिहास रहा है। 

Bihar News : Accused of 55 kg gold robbery murdered in Vaishali, Finance Bank robbery, Bihar Police

इलाके में हड़कंप मच गया

देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड केस के आरोपी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे 6 गोली मारी। घटना हाजीपुर के RN कॉलेज के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल को उसके दोस्तों अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में अब जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल के पुत्र युसूफ कौशल उर्फ हनी राज के रूप में शामिल था। पुलिस का कहना है कि हनी राज अपराधिक प्रवृति का था।  23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था। 

5 महीना पहले ही जेल से आया था बाहर


हनी राज 5 महीने पहले ही हनी हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूटकांड में जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले 3 जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई।  सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी। अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था। 

4 अपराधियों ने मारी 6 गोली


हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के 2019 में  फाइनेंस बैंक से सोना लूटकांड केस में शामिल थे। चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *