मुंबई फिल्म सिटी के पास बड़ा हादसा, दो मौत

Spread the love

Mumbai Film City News : मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर डिंडोशी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया।

Two dead in wall collapse near Film City in Mumbai

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 के पास हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम तेज कर दिया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास दीवार गिर गई। जो कि 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची थी। दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो घायलों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रह्लाद विश्वास के रूप में हुई है।

एक अन्य घायल 29 वर्षीय विक्रम मंडल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले उन्हें बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से दो लोगों को एम्बुलेंस के साथ आए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दूसरे घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है और बचाव उपकरण (पीआरटी) किट की मदद से तलाश की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *