Luna 25 हुआ रनआऊट, उम्मीदें अब चंद्रयान-3 से

Spread the love

लैंडिंग के पहले लूना अंतरिक्ष यान हुआ क्रैश

चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने के रूस के सपने को तगड़ा झटका लगा है। रूस का लूना-25 चांद पर उतरने से पहले ही क्रैश हो गया है। रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रविवार की सुबह ही पता चला था कि लैंडिंग में तकनीकी खराबी आई थी। बता दें कि आज सुबह ही रूसी अंतरिक्ष यान लूना 25 में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी।

ये खराबी उसके चांद की कक्षा बदलने के दौरान आई थी। लूना-25 को कल सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिंग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी।  इस कारण अब एक तरफ जहां भारत में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 को लेकर देश का उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रूस के मून मिशन को बड़ा झटका लगा है।

Luna 25 लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया

ISRO से कुछ दिन बाद ही रसियन स्पेस एजेंसी ने अपना मून मिशन लूना-25 (Luna 25) लॉन्च किया था, जिसे सोमवार को चांद की सतह पर लैंड होना था। अब सामने आ रही रिपोर्ट से पता चला है कि रूस से स्पेसक्राफ्ट Luna 25 लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया और स्पेस एजेंसी से उसका संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से ठीक पहले स्पेसक्राफ्ट से स्पेस एजेंसी ने अपना कंट्रोल खो दिया और लूना-25 सीधे जाकर चांद की सतह से टकरा गया।

रूसी स्पेस एजेंसी ने भी आधिकारिक तौर पर Luna 25 के क्रैश होने की पुष्टि कर दी है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को ऐलान किया कि लूना 25 मिशन के शुरुआती जांच से पता चला है कि स्पेसक्राफ्ट के चांद पर लैंडिग के दौरान मापदंडों के बीच गड़बड़ी के चलते लूना 25 से संपर्क टूट गया और वो रास्ते से भटक गया। जिसके परिणामस्वरूप चंद्र सतह के साथ इसकी टक्कर हुई और फिर उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

कोई नतीजा नहीं निकला

19 अगस्त को लूना-25 को चांद की सतह पर लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी प्री-लैंडिंग अण्डाकार कक्षा बनाने के लिए एक बूस्ट दिया गया। लगभग 14:57 मास्को समय पर, लूना-25 का धरती पर मौजूद स्पेस एंजेसी से संपर्क बाधित हुआ। रोस्कोस्मोस स्टेट स्पेस कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर कहा, डिवाइस की खोज करने और उससे संपर्क करने के लिए 19 और 20 अगस्त को किए गए उपायों का कोई नतीजा नहीं निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *