Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav को पुलिस कर सकती है Arrest, Court से जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Spread the love

खेसारी के कोर्ट में पेश ना होने के चलते उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारीलाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है। बिहार के छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ 4 साल पुराने केस में ये वारंट जारी किया है। खेसारी के खिलाफ 2019 में एक जमीन खरीद से जुड़े मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। ये मामला छपरा के कोर्ट में चल रहा है।

पिछली कई तारीखों से खेसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट उनको हाजिर रहने के लिए भी कहा था लेकिन वो तारीख पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उनके नाम का गैरजमानती वारंट निकाल दिया। जिसके आधार पर पुलिस उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव संघर्ष के दिनों के दौरान, वह बिहार में स्थानीय विवाह समारोहों में एक गायक और नर्तक के रूप में प्रदर्शन करते थे। उन्होंने वर्ष 2011 में भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

एक अभिनेता होने के साथ – साथ संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कई भोजपुरी संगीत एल्बमों में अपनी आवाज दी है। जैसे :- पियावा गई री हमार सऊदी री भोजी, सैय्या अरब गईल ना, सैय्या आईबा की ना आईबा, लेहंगा मे मीटर, प्यार मंगे लूंगी बिछाके, लागा के माछर दानी रजऊ इत्यादि। आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा केे सबसेे महंगे कलाकारों में से एक हैं।

खेसारी लाल यादव

शत्रुघ्न कुमार यादव (जन्म 15 मार्च 1986), जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, यह भोजपुरी के सबसे बड़ा सिंगर हैं। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली। २०१२ में आई अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। वे अपनी गायकी भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *