सीतामढ़ी : ‘चली समियाना में तोहरे चलते गोली…’ पर लहराया हथियार

gun culture
Spread the love

सीतामढ़ी: बिहार में हथियार के साथ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना आम बात होती जा रही है। विभिन्न कार्यक्रमों में हथियार लहराना एक चलन बनता जा रहा है। पुलिस कुछ मामलों में कार्रवाई भी कर चुकी है। बावजूद इसके वीडियो वायरल हो रहे है। ताजा वीडियो बैरगनिया थाना क्षेत्र से आया है। युवक हथियार के साथ अन्य युवकों की तरह भोजपुरी गीत ‘…. चली समियाना में तोहरे चलते गोली’ पर थिरक रहा है। स्थानीय पुलिस फिलहाल इस वीडियो के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बताया गया है कि नगर परिषद, बैरगनिया के सिंदुरिया गांव का उक्त वीडियो है। यह वीडियो नगर परिषद के एक प्रतिनिधि के रिश्तेदार की नतिनी के छठी समारोह का बताया गया है। वीडियो में कुछ लोग भोजपुरी गीत पर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, एक युवक हथियार लहराते झूम रहा है। खबर मिली है कि उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद के कई जनप्रतिनिधियों के आलावा बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे। एक पुलिसकर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कार्यक्रम में जो हथियार दिख रहा है, वह लाइसेंसी है। जानकारों का कहना है कि कानूनन लाइसेंसी हथियार अनुचित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *